दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है. घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ विजयनगर से ओल्ड गुप्ता चौक की ओर जा रही थी. उसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणियां कीं. विरोध करने पर आरोपियों ने बीच चौराहे पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.