दिल्ली में महिलाएं और बेटियां कितनी सुरक्षित हैं, इसकी कड़वी सच्चाई जानने के लिए महिला रिपोर्टर दिल्ली की सड़कों पर उतरीं. इस दौरान जो सच सामने आया, वह बेहद डरावना और परेशान करने वाला है. देश की राजधानी में अकेली लड़की को देखकर मनचले तुरंत उसके करीब आने की कोशिश करते हैं, उसे घूरते हैं और असहज करने वाले कमेंट्स करते हैं. इस रियलिटी चेक के दौरान महिला संवाददाताओं ने खुद इन हालातों का सामना किया. राजधानी के पॉश इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे कनॉट प्लेस, मूलचंद अस्पताल और एलएसआर कॉलेज के पास भी लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं.