दिल्ली में गलाघोंटू गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है. जहांगीरपुर में गला घोंटू गैंग की एक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में रात के वक्त एक शख्स गली में जाता दिखाई देता है और अचानक उसके पीछे से आए बदमाश ने उसका गला दबा लिया. देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में पीड़ित जमीन पर गिर गया.