दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है. गृह मंत्रालय के निर्देशों और फैसलों के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए नए स्थान तय किए हैं. अब तक दिल्ली का जंतर-मंतर सभी तरह के विरोध प्रदर्शनों और धरनों का प्रमुख केंद्र माना जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे स्वीकृत स्थानों की सूची से हटा दिया गया है.