दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों द्वारा एक घर को चारों तरफ से घेरने का गंभीर दावा किया गया है. प्रदर्शनकारी नेता का आरोप है कि उन्हें डराने और कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. उनका कहना है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां लगातार उनका पीछा कर रही हैं और पुलिस कर्मी उनके घर के आसपास चक्कर लगा रहे हैं.