राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां यमुना बाजार अंडरपास के पास ई-रिक्शा में जा रहे यात्रियों पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, गांधी नगर से खारी बावली की तरफ जा रहे ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे.