दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगभग 8,941 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 महत्वपूर्ण जल और सीवेज परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी के कायाकल्प के साथ-साथ पूरी दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना है.