लूट के लिए कैब ड्राइवर को गोली मारने वाला Youtuber गिरफ्तार, BTech की पढ़ाई कर चुका है आरोपी

दिल्ली पुलिस ने लूट और फायरिंग के मामले में Youtuber को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. जिसके चलते उसने कैब ड्राइवर को लूटने की कोशिश की थी. जब ड्राइवर भागने का प्रयास करने लगा तो उसने गोली चला दी जो उसके पैर में जाकर लगी.

Advertisement
लूट और फायरिंग के आरोप में Youtuber गिरफ्तार लूट और फायरिंग के आरोप में Youtuber गिरफ्तार

हिमांशु मिश्रा

  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली ,
  • 25 जून 2024,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

दिल्ली पुलिस ने लूट और फायरिंग के मामले में Youtuber को गिरफ्तार किया है. दरअसल 23 जून की आधी रात कंट्रोल रूम में कॉल आई. जिसमें लूट और फायरिंग की जानकारी दी गई. वारदात अमर कॉलोनी थाना इलाके में हुई थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि एक कैब ड्राइवर जिसका नाम कुलभूषण शर्मा है वह गोली लगने से घायल हुआ है. तुरंत ही उसे एम्स में एडमिट कराया गया. पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कैब द्वारका मोड़ से कश्मीरी गेट आईएसबीटी के लिए बुक की थी.

Advertisement

पुलिस ने घायल कुलभूषण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. कुलभूषण ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने द्वारका मोड़ से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के लिए कैब बुक की थी, लेकिन थोड़ी देर में ही उसने पिस्टल निकाल ली और कैब को श्रीनिवास पूरी की तरफ मुड़वा दिया. वहीं पर पेट्रोल पंप के पास मौका देखकर कुलभूषण गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा. तभी आरोपी ने उस पर गोली चला दी. पेट्रोल पंप पर भीड़ की आशंका को देखते हुए आरोपी ने कुलभूषण का मोबाइल छीनकर फरार हो गया. 

लूट और गोली चलाने के आरोप में Youtuber गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान न सिर्फ सीसीटीवी फुटेज खंगाले बल्कि उस नंबर का भी डिटेल निकाली जिससे कैब की बुकिंग की गई थी. इस दौरान पुलिस को पता लगा कि आरोपी अयोध्या फरार हो गया है. इसके बाद पुलिस ने उसे अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से लूट का मोबाइल और तमंचा भी बरामद कर लिया गया.

Advertisement

आर्थिक तंगी के चलते कैब चालक को लूटने का किया था प्रयास

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो द्वारका मोड़ अपने दोस्त के घर से अपना लगेज लेने आया था. वो फिलहाल पैसे की तंगी से गुजर रहा था. आरोपी आर्यन ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक तक की पढ़ाई है, साथ ही वो यूट्यूबर और रैपर भी है. कुछ समय पहले से उसका कोई काम नहीं चल रहा है. 23 जून की रात उसने कैब ड्राइवर को लूटने की साजिश रची लेकिन कैब में पेट्रोल ही नहीं था. इस दौरान ड्राइवर कूदकर भागने लगा और उसने गोली चला दी जो उसके पैर में लीग. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »