Yasin Malik की सजा के विरोध में दिल्ली-NCR में हो सकता है आतंकी हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

कोर्ट ने माना है कि मलिक ने 'आजादी' के नाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने के मकसद से दुनिया भर में एक नेटवर्क स्थापित कर लिया था.

Advertisement
यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST
  • यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा
  • दस लाख का जुर्माना भी

प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में सजा का ऐलान हो चुका है. दिल्ली की NIA कोर्ट ने यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों को यासीन मलिक को लेकर बड़े अलर्ट जारी हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा दिल्ली पुलिस को करीब 6 से 7 संवेदनशील अलर्ट मिले हैं. जिसमें बकायदा लिखा गया है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा के विरोध में दिल्ली एनसीआर में आतंकी हमले को अंजाम दिया जा सकता है.

जिस दिन यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने दोषी करार दिया था उसी दिन से लगातार दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मिल रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि यासीन मलिक को दोषी करार दिए जाने के विरोध में उसके हार्ड कोर समर्थक और उसके करीबी आतंकी संगठनों के प्रमुख सीमा पार से दिल्ली एनसीआर में आतंकी हमले का प्लान बनाया है. 

Advertisement

यासीन मलिक की सजा के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर आतंकियों के निशाने पर है. बता दें कि NIA ने यासीन मलिक को सजा ए मौत देने की मांग की थी. गुरुवार को कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में यासीन को दोषी ठहराया था. यासीन मलिक ने सुनवाई के दौरान कबूल कर लिया था कि वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »