दिल्ली में दर्दनाक हादसा, बाल्टी में डूबकर 11 महीने के बच्चे की मौत

जब बच्चे की मां की नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बेटा बिस्तर पर नहीं है. जिसके बाद वो घबराकर उठी और आसपास बच्चे को खोजा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST

  • बच्चे की बाल्टी में डूबने से हुई मौत
  • पुलिस कर रही है मामले की जांच

देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां घर के अंदर 11 महीने के एक मासूम बच्चे की बाल्टी में डूब जाने के कारण मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हादसा दिल्ली के मंडावली इलाके का है. जहां 11 महीने का एक मासूम बच्चा बाल्टी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. बच्चे का नाम रफीक था. दरअसल, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त रफीक के माता-पिता सो रहे थे. बच्चे के माता-पिता को पता भी नहीं चला कि कब उनका बेटा नींद से उठा और घुटनों के बल चलता हुआ बाल्टी में गिर गया.

Advertisement

जब बच्चे की मां की नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बेटा बिस्तर पर नहीं है. जिसके बाद वो घबराकर उठी और आसपास बच्चे को खोजा. हालांकि उसे कहीं भी उसका बेटा नजर नहीं आया. इसके बाद उसकी निगाह बाल्टी पर गई, जहां रफीक सिर के बल बाल्टी में उल्टा पड़ा हुआ था.

ये देखते ही मां के होश उड़ गए. मां ने तुरंत चीख पुकार मचाई तो पड़ोसी वहां इकट्ठा हो गए. इसके बाद पड़ोसियों के साथ बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. इस घटना के जानकारी मंडावली पुलिस को भी दी गई है.

थाना मंडावली ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही दूसरी तरफ मां समेत पूरा परिवार इस हादसे के बाद से ही सदमे में है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement