संजय सिंह दस नवंबर तक ED की हिरासत में, सांसद ने कहा-सत्ता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

कोर्ट ने जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वो जल्द से जल्द संजय सिंह को आंखों के अस्पताल आई सेंटर ले जाकर उनके पुराने डॉक्टर से इलाज कराएं. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में उनका उपचार हो. इलाज के बाद उन्हें सिक्योरिटी के बीच उन्हें वापस जेल लाया जाए.

Advertisement
संजय सिंह-फाइल फोटो संजय सिंह-फाइल फोटो

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दस नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया है. यानी इस आदेश के मुताबिक सिंह धनतेरस तक जेल में ही रहेंगे. सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू अदालत में पेश किए संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा.

संजय सिंह ने जो अर्जी लगाई है उसके मुताबिक ये कोर्ट जेल ऑथोरिटी को निर्देश दे ताकि वो अपने निजी डॉक्टर रमनजीत सिंह से चिकित्सीय सलाह और उपचार से ले सकें. सिंह का कहना है कि वो शुगर के मरीज होने के साथ ग्लूकोमा से भी ग्रस्त हैं. कोर्ट ने इस अर्जी को मंजूरी देते हुए कहा कि इस मामले में अन्य सह आरोपियों को भी निजी इलाज की मंजूरी मिल चुकी है.

Advertisement


 
कोर्ट ने जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वो जल्द से जल्द संजय सिंह को आंखों के अस्पताल आई सेंटर ले जाकर उनके पुराने डॉक्टर से इलाज कराएं. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में उनका उपचार हो. इलाज के बाद उन्हें सिक्योरिटी के बीच उन्हें वापस जेल लाया जाए.

कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह और वकील सुनिश्चित करें कि उनके या पार्टी के समर्थक हॉस्पिटल में जमा न हों. ऐसा इसलिए ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आए बाकी मरीजों को दिक़्क़त न हो.

कोर्ट ने घरवालों का रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए संजय सिंह को दो चेक पर हस्ताक्षर करने की इजाज़त भी दी. कोर्ट ने संजय सिंह को कमिश्नर एमसीडी को लिखे उस पत्र पर हस्ताक्षर करने की भी इजाज़त दी जिनके जरिये उन्होंने अपने संसदीय इलाके में विकास कार्यों के लिए फंड के बंटवारे की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »