दिल्ली: रोहिणी कोर्ट के जज का ट्रांसफर, वकील से तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दिल्ली की रोहिणी अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार का तबादला उनके और एक वकील के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कर दिया गया. वीडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल सुनाई दिया. बहस की रिकॉर्डिंग वकील ने की थी. घटना के बाद न्यायिक हलकों में चर्चा तेज हो गई. विरोध में रोहिणी अदालत के वकीलों ने सोमवार को कामकाज से दूर रहने का फैसला किया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
वकीलों ने जज का विरोध किया था. (Photo: Representational) वकीलों ने जज का विरोध किया था. (Photo: Representational)

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

दिल्ली की रोहिणी अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार का तबादला कर दिया गया है. यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई, जिसमें अदालत परिसर के भीतर उनकी एक वकील के साथ तीखी बहस और कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था.

दो दिन पहले सामने आए इस वीडियो में जज राकेश कुमार और रोहिणी जिला अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है. वकील ने आरोप लगाया था कि न्यायाधीश ने उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

Advertisement

वकील ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान वकील ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी. वीडियो में दोनों पक्षों को ऊंची आवाज में बहस करते हुए सुना जा सकता है. वायरल क्लिप में न्यायाधीश कथित तौर पर यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें पता है कि वकील की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों से पहचान है, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद न्यायिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई. इसके बाद जज राकेश कुमार के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया.

वकीलों ने जज का किया विरोध
इधर, रोहिणी अदालत के वकीलों ने न्यायाधीश के कथित दुर्व्यवहार और अभद्र आचरण के विरोध में सोमवार को कामकाज से दूर रहने का फैसला किया है. वकीलों का कहना है कि अदालत की गरिमा बनाए रखने के लिए इस तरह के व्यवहार पर सख्त कार्रवाई जरूरी है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कानूनी गलियारों में हलचल बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement