दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, श्रीश्री के कार्यक्रम पर असर

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार शाम को हल्की बारिश हुई. अचानक हुई इस बारिश से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला. यमुना किनारे आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजन पर भी इस बारिश के कारण मुसीबत बढ़ गई.

Advertisement
श्रीश्री के कार्यक्रम पर बारिश का असर श्रीश्री के कार्यक्रम पर बारिश का असर

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार शाम को हल्की बारिश हुई. अचानक हुई इस बारिश से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला. यमुना किनारे आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजन पर भी इस बारिश के कारण मुसीबत बढ़ गई.

अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग दिल्ली में 11 से 13 मार्च के बीच वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन कर रही है. इस आयोजन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. तीन दिनों में देश-विदेश से करीब 35 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है.

Advertisement

यमुना तट पर कार्यक्रम का आयोजन
इसका आयोजन यमुना नदीं के किनारे के इलाकों में किया जा रहा है. ऑर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से आयोजन में आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »