राघव चड्ढा को नहीं मिली मानहानि के केस में कोर्ट से राहत, चलेगा ट्रायल

अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा समेत 6 लोगों पर डीडीसीए से जुड़े मामले में मानहानि का केस किया हुआ है.

Advertisement
राघव चड्ढा राघव चड्ढा

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

मानहानि के केस में अपने को समन करने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा को हाईकोर्ट से कोई राहत नही मिली है. हाईकोर्ट ने राधव की याचिका को ये कहकर खारिज कर दिया है कि उन पर मानहानि का केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा समेत 6 लोगों पर डीडीसीए से जुडे मामले में मानहानि का केस किया हुआ है.

Advertisement

इसमें राघव चड्ढा को जब समन किया गया तो राघव चड्ढा ने इसे ये कहकर चुनौती दी थी कि उन्होंने सिर्फ केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट किया था और उन पर मानहानि का केस सिर्फ रीट्वीट करने पर नहीं बनाया जा सकता. अपने आदेश में कहा कि रीट्वीट मानहानि के दायरे में आता है या नहीं, यह इस मामले में ट्रायल कोर्ट ही तय करेगा.

हालांकि, हाईकोर्ट ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि हम इस केस की मेरिट्स पर नहीं जा रहे है. न ही हम इस पर कुछ तय कर रहे है कि रीट्वीट करना मानहानि के दायरे में आता है या नहीं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक ईवीडेन्स और दस्तावेज इस बात के लिए पर्याप्त है कि राघव चड्ढा पर मानहानि का केस चलाया जा सकता है. राघव सुप्रीम कोर्ट में अपने समन के खिलाफ चले गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था.

Advertisement

हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश से इस बात का कोई जवाब नही मिला है कि रीट्वीट दायरे में आता है या नहीं, लेकिन राघव को हाईकोर्ट से राहत न मिलने के कारण अब केजरीवाल समेत इस मामले के बाकी आरोपियों के लिए भी ट्रायल से बचना मुशकिल होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »