'विशाल डडलानी और तहसीन पूनावाला ने की जानबूझकर टिप्पणी'

प्रदर्शन में बैठी महिलाओं का कहना है कि हर किसी को दिगंबर का मतलब समझना चाहिए. यह हर संत और हर धर्म का तरीका होता है कि वह किस रूप में लोगों के सामने आए. ऐसे में हर किसी को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए.

Advertisement
प्रदर्शन में बैठी महिलाएं प्रदर्शन में बैठी महिलाएं

केशव कुमार / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

जैन गुरू तरुण सागर पर टिप्पणी मामले में जैन समाज से जुडे़ लोगो की नाराजगी थमती नही दिख रही.. पुरानी दिल्ली के दिगंबर जैन लाल मंदिर के बाहर बडी संख्या में जैन समाज से जुड़ी महिलाएं बैठ गई है. इनका कहना है कि माफी काफी नही है ऐसी कार्रवाई होना चाहिये कि आगे से कोई जैन समाज की भावनाएं आहत ना कर सके.

Advertisement

जानबूझकर की टिप्पणी
पुरानी दिल्ली के इस लाल दिगंबर जैन मंदिर के बाहर उपवास में बैठी महिलाओं में से एक का कहना है कि एक बड़े सिंगर हैं. ऐसे में उन्हें जानकारी नहीं यह बात समझ में नहीं आती. इसलिए देखने में यह लग रहा है कि एक टिप्पणी जानबूझकर की गई है, ताकि जैन धर्म को बदनाम करके उन्हें और प्रसिद्धि मिल सके.

दिगंबर का मतलब समझना होगा
प्रदर्शन में बैठी महिलाओं का कहना है कि हर किसी को दिगंबर का मतलब समझना चाहिए. यह हर संत और हर धर्म का तरीका होता है कि वह किस रूप में लोगों के सामने आए. ऐसे में हर किसी को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए.

दिनभर रखेंगी उपवास
विशाल डडलानी और कांग्रेस के नेता तहसीन पूनावाला की टिप्पणी को लेकर आहत हुईं की महिलाओं का कहना है कि वह दिनभर उपवास रखेंगी और इन लोगों को सद्बुद्धि मिलने के लिए प्रार्थना करती रहेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »