शरीर पर जख्म के 16 निशान, पत्थर से फूटा सिर, साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली में नाबालिग साक्षी की बेरहमी से हत्या के बाद अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है. साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव पाए गए हैं. साक्षी के गर्दन पर चाकू के 6 घाव और पेट पर 10 घाव पाए गए हैं.  हालांकि दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है की वो पूरी पोस्टमार्टम  रिपोर्ट का इंतजार करेंगे.

Advertisement
साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

दिल्ली के शाहबाद इलाके में नाबालिग लड़की साक्षी की हत्या के मामले में अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि साक्षी के शरीर पर चाकू से बार-बार हमला किया गया था. यही वजह है कि उसके शरीर पर चाकू के 16 घाव पाए गए हैं.

इतना ही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि किसी भारी चीज़ से भी सर पर हमला किया गया था जिससे उसका सर फट गया. घटना के सीसीटीवी वीडियो में भी हत्या का आरोपी साहिल साक्षी को पत्थर जैसे भारी चीज से मारता हुआ नजर आ रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'साहिल और कसाब के बीच कॉमन है कलावा...', साक्षी हत्याकांड पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उठाए सवाल 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के गर्दन पर चाकू के 6 घाव और पेट पर 10 घाव पाए गए हैं.  हालांकि दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है की वो पूरी पोस्टमार्टम  रिपोर्ट का इंतजार करेंगे.

कब और कैसे हुई थी साक्षी की हत्या

बता दें कि 16 साल की साक्षी ई-36 जेजे कॉलोनी में रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. मगर, रविवार को दोनों का झगड़ा हो गया था.

इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. यहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा. उसने ताबड़तोड़ वार किए.

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी वारदात

इस वारदात की सामने आईं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी लड़की को चाकुओं से गोद रहा है. गली में लोग आते-जाते दिखाई दे रहे हैं. मगर, कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका. इसके बाद साहिल लड़की की हत्या करके फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: कौन है नीतू, किसके बर्थडे में जाने को निकली थी साक्षी, कहां रहता है साहिल... जानिए हत्याकांड का हर पहलू

मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अरेस्ट भी कर लिया है.

10 दिन से सहेली के घर थी साक्षी: मां

साक्ष की मां ने बताया कि बेटी से साहिल के बारे में कई बार पूछने की कोशिश की थी. उन्होंने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर में रह रही थी. 

हत्यारे को मिले फांसी: साक्षी के पिता

वहीं, भरी आंखें और लड़खड़ाती जुबान से साक्षी के पिता ने कहा कि बेटी वकील बनना चाहती थी. साहिल ने मेरी बेटी को बेरहमी से मार डाला. हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'साहिल और कसाब के बीच कॉमन है कलावा...', साक्षी हत्याकांड पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उठाए सवाल 

बुलंदशहर से पकड़ा गया हत्या का आरोपी साहिल

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सुमन नलवाने बताया कि आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है. वो मैकेनिक है और एसी और रेफ्रिजरेटर बनाता है. मामले में आगे की जांच और पूछताछ चल रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस का यही प्रयास रहेगा कि आरोपी को इस हत्याकांड में अधिकतम सजा दी मिले.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement