भ्रष्टाचार के आरोप में घि‍रे केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

कोर्ट ने राजेंद्र कुमार को जांच में सहयोग करने की हिदायत दी और कहा कि वे गवाहों को परेशान नहीं करेंगे और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. अदालत ने उन्हें सीबीआई को बताए बगैर देश से बाहर न जाने के भी निर्देश दिए.

Advertisement
राजेंद्र कुमार को एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत राजेंद्र कुमार को एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

रोहित गुप्ता / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

भ्रष्टाचार के आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत मिल गई. पटियाला हाउस कोर्ट ने 1 लाख के निजी मुचलके पर राजेंद्र कुमार को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी.

कोर्ट ने को जांच में सहयोग करने की हिदायत दी और कहा कि वे गवाहों को परेशान नहीं करेंगे और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. अदालत ने उन्हें सीबीआई को बताए बगैर देश से बाहर न जाने के भी निर्देश दिए.

Advertisement

सीबीआई ने किया जमानत का विरोध
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि राजेंद्र कुमार द्वारा लगातार गवाहों को डराने का प्रयास जारी है, उसके पास इसके सुबूत हैं. अगर वह जेल से बाहर आए तो गवाहों के लिए डर का माहौल बनेगा. कुमार बाहर आते ही साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं. मामले की जांच अभी निर्णायक दौर में है और से रकम भी बरामद करनी है.

राजेंद्र कुमार के वकील ने दी ये दलील
दूसरी तरफ राजेंद्र कुमार के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी जाए. जांच एजेंसी को अब मामले में कोई बरामदगी नहीं करनी है. ऐसे में उन्हें हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है. उनका कहना था कि मामले में कई लोग सीबीआई के पास आ रहे हैं. जिससे जाहिर होता है कि उन्हें किसी का डर नहीं है.

Advertisement

इसी बीच मामले में एक अन्य आरोपी तरुण शर्मा ने भी अपनी जमानत अर्जी दाखिल की. उनकी याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »