लेडी डॉक्टर ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर किया सुसाइड, दिल्ली के मेडिकल कॉलेज से कर रही थी PG

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली. 24 साल की अथिरा केरल के कोच्चि की रहने वाली थी. उसने MBBS कर्नाटक से किया था. इसके बाद 2020 में मौलाना आजाद कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट का कोर्स कर रही थी. पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 18 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रही एक महिला डॉक्टर ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज लेकर सुसाइड कर लिया. डॉक्टर की पहचान अथिरा पार्वती मैनन के तौर पर हुई है. 24 साल की अथीरा एनेस्थीसिया में पीजी कर रही थी. फिलहाल मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है. 

केरल के कोच्चि की रहने वाली अथिरा ने एमबीबीएस कर्नाटक से किया था. इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 2020 में मौलाना आजाद कॉलेज में एडमिशन लिया था. जानकारी के मुताबिक अथीरा कॉलेज परिसर के बाहर एक पीजी में रहती थी. उसके साथ में रहने वाली छात्राओं ने आज सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि अथीरा के कमरे का का दरवाजा नहीं खुल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर अथीरा बेसुध पड़ी थी.

Advertisement

हैरानी की बात की है कि उनकी कलाई में केनेला लगा हुआ था. जिसके जरिए दवाएं शरीर में दवा डाली जाती हैं उनके पास ही एनेस्थीसिया की खाली शीशी भी पड़ी मिली है. पुलिस को शक है कि अथीरा ने एनेसथीसिया की ओवरडोज ली है. जिससे उनकी मौत हुई है.सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि अथिरा एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान किसी डॉक्टर से बातचीत करती थी. उस डॉक्टर की कहीं और शादी हो गई थी. इसके बाद से अथीरा काफी परेशान चल रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »