दिल्ली में मिले ओमिक्रॉन के पहले मरीज के क्या हैं लक्षण, ऑक्सीजन का लेवल कैसा? LNJP ने बताया

LNJP के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी थी. इस शख्स को पहले गले में दर्द और बुखार था. साथ ही पेशेंट को बदन दर्द भी है, उसने कमजोरी की भी शिकायत की है, लेकिन उसके ऑक्सीजन लेवल में गिरावट नहीं है और ये संतुलित है. 

Advertisement
ओमिक्रॉन को लेकर दिल्ली में तैयारियां (फाइल फोटो- पीटीआई) ओमिक्रॉन को लेकर दिल्ली में तैयारियां (फाइल फोटो- पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST
  • ओमिक्रॉन के पहले मरीज ने लिए थे वैक्सीन के दोनों डोज
  • तंजानिया से दिल्ली लौटा था शख्स
  • LNJP अस्पताल में भर्ती है व्यक्ति

ओमिक्रॉन वैरिएंट ने देश की राजधानी दिल्ली में भी दस्तक दे दी है. अफ्रीकी देश तंजानिया से आए व्यक्ति का इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है. दिल्ली में सैंपल टेस्ट के दौरान इस व्यक्ति को ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया. LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि जो शख्स ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है उसे गले में दर्द और शुरुआत में बुखार था. उन्होंने कहा कि इस शख्स की हालत अभी स्थित है और उसका इलाज चल रहा है. 

Advertisement

पेशेंट में क्या क्या हैं लक्षण

LNJP के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी थी. इस शख्स को पहले गले में दर्द और बुखार था. साथ ही पेशेंट को बदन दर्द भी है, उसने कमजोरी की भी शिकायत की है, लेकिन उसके ऑक्सीजन लेवल में गिरावट नहीं है और ये संतुलित है. 

Omicron: भारत के दिग्गज एक्सपर्ट बोले- बड़े शहरों में फैलेगा कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट 

डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों की टीम मरीज की 24 घंटे निगरानी कर रही है, ऑक्सीजन लेवल का खास ध्यान रखा जा रहा है. इसके लिए पूरी तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि मरीज के शरीर में होने वाले बदलावों पर डॉक्टरों की नजर है.

 

इमरजेंसी के लिए तैयार है अस्पताल 

Advertisement

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अगर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो इस इमरजेंसी के लिए वे तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में समय लगता है, 4 से 5 दिन में रिपोर्ट आती है इसलिए इस दौरान विदेश से लौटे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें. 

डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के लिए वैक्सीन के दोनों डोज जरूर लगवाएं, अगर ऐसे व्यक्ति को ओमिक्रॉन होता भी है तो उसे ICU की जरूरत नही होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »