दिल्ली में मॉब लिंचिंग: मोबाइल चुराने के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, चार गिरफ्तार

दिल्ली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें 12 जनवरी को बुद्ध विहार में सड़क पर एक शव पड़े होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली. जांच में पता चला कि उत्तरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में मोबाइल फोन चोरी करते पकड़े जाने पर 26 वर्षीय एक व्यक्ति को लोगों के एक समूह ने पीट-पीटकर मार डाला.

Advertisement

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

दिल्ली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. उत्तरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में मोबाइल फोन चोरी करते पकड़े जाने पर 26 वर्षीय एक व्यक्ति को लोगों के एक समूह ने पीट-पीटकर मार डाला. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें 12 जनवरी को बुद्ध विहार में सड़क पर एक शव पड़े होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली. 

Advertisement

दीपू के रूप में पहचाने गए पीड़ित की पीठ, पैर और हाथ पर चोट के निशान थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दीपू की हत्या की गई थी. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि 10 जनवरी को दीपू और नवीन बुध विहार की श्याम कॉलोनी स्थित एक गोदाम में गए थे. यह गोदाम सुदीप गुप्ता का था. इस गोदाम में राजीव गुप्ता, कौशल और विष्णु सो रहे थे.

मोबाइल फोन चोरी करने के जुर्म में हत्या

दीपू मोबाइल फोन चुराने के लिए गोदाम के अंदर चला गया, जबकि नवीन बाहर पहरा दे रहा था. लेकिन तीनों लोगों ने दीपू को पकड़ लिया और उसकी लाठियों और प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी. पिटाई में गोदाम मालिक सुदीप गुप्ता भी शामिल हो गए.

नशे का आदी था मृतक दीपू

इस मारपीट के दौरान ही दीपू की मौत हो गई और उसका शव सड़क पर फेंक दिया गया. पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. इस मामले में आगे की जांच करने पर पता चला कि दीपू नशे का आदी था और वह आखिरी बार 10 जनवरी को अपनी हत्या के दो दिन पहले घर गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »