15 दिनों में दिल्ली को गड्ढा फ्री बनाएगी MCD, एक्शन प्लान तैयार

एमसीडी पर हमेशा सड़कों की खराब हालत को लेकर आरोप लगते रहे हैं. इसलिए इससे पहले कि इस बार भी आरोपों की तोप उसकी तरफ घूमे, एमसीडी ने गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं.

Advertisement
दिल्ली की खस्ताहाल सड़क दिल्ली की खस्ताहाल सड़क

स्‍वपनल सोनल / कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में गड्डे की वजह से बाइक सवार की मौत के बाद बीजेपी दिल्ली की 'आप' सरकार पर हमलावर है, वहीं ने अपनी सत्ता वाली एमसीडी को गड्ढे भरने के काम पर लगा दिया है. एमसीडी ने दावा किया है कि अगले 15 दिन में वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों को गड्ढा फ्री कर देगी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने इसके लिए पूरा एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है. सड़कों की खराब हालत को लेकर आरोप लगते रहे हैं. इसलिए इससे पहले कि इस बार भी आरोपों की तोप उसकी तरफ घूमे, एमसीडी ने गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं. दक्षिणी एमसीडी में सदन के नेता सुभाष आर्या बताते हैं, 'हर वार्ड के लिए एक टीम बनाई गई है, जो सड़कों पर गड्ढों को भरने का काम करेगी. सड़क पर कोई गड्ढा नहीं रहेगा.'

अस्थाई तौर पर भरे जाएंगे गड्ढे
एमसीडी ने फिलहाल मुरम और बजरी से गड्ढों को अस्थाई तौर पर भरने की योजना बनाई है. इसके पीछे दलील यह है कि बारिश के मौसम में तारकोल आसानी से मिक्स नहीं होता, इसलिए गड्ढा जानलेवा और खतरनाक न हो पाएं, इसके लिए इन्हें तुरंत भर दिया जाएगा.

Advertisement

आर्या के मुताबिक, एमसीडी के पास छोटी सड़कें हैं और कॉलोनी के अंदर की सड़कें हैं. इंजीनियरों को इन सड़कों की निगरानी के लिए लगाया गया है, जबकि दिल्ली सरकार के पास ज्यादा ट्रैफिक वाली बड़ी सड़कें हैं, जिन पर गड्ढे भरने में नाकाम रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »