सीलिंग मामले पर आज SC में सुनवाई, मास्क पहन पहुंचे मनोज तिवारी

सीलिंग विवाद में पेश होने के लिए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. मनोज तिवारी चेहरे पर मास्क लगा सर्वोच्च अदालत पहुंचे.

Advertisement
मास्क पहन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनोज तिवारी (फोटो, aajtak) मास्क पहन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनोज तिवारी (फोटो, aajtak)

मोहित ग्रोवर / कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

राजधानी दिल्ली में चल रहे सीलिंग विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुनवाई के दौरान पेश होने के लिए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. खास बात ये रही कि मनोज तिवारी चेहरे पर मास्क लगाकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.

गौरतलब है कि दिल्ली में इन दिनों के एक बार फिर धुंध का कहर दिखाई पड़ रहा है. राजधानी में हवा की क्वालिटी लगातार गिरती जा रही है और प्रदूषण के इस मसले पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है.

Advertisement

अब मनोज तिवारी, सुप्रीम कोर्ट में जिस तरह मास्क लगाकर पहुंचे उसे इशारों-इशारों में केजरीवाल सरकार पर निशाने के तौर पर ही देखा जा सकता है. सोमवार को ही उन्होंने दिल्ली की जनता को भी मास्क बांटे थे.  

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि मनोज तिवारी पर एक इमारत में की गई सीलिंग तोड़ने का आरोप है. राजधानी में अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है.

मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा था कि उनके खिलाफ कोर्ट की  अवमानना का मामला नहीं बनता था, क्योंकि उन्होंने कोर्ट की अवमानना नहीं की है और इस मामले से मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश का कोई लेना देना नहीं था, इसलिए वो माफी नहीं मांगेंगे.

गौरतलब है कि इसी साल 16 सितंबर को दिल्ली BJP के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गोकलपुरी में एक मकान में पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा लगाई गई सील तोड़ दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »