सिसोदिया बोले, जैसे बीजेपी नेताओं का टैक्स माफ हुआ, वैसे ही जनता का होगा

दिल्ली में नगर निगम चुनाव जीतने पर हाउस टैक्स माफ खत्म कर देने के आम आदमी पार्टी के वायदे पर जमकर राजनीति हो रही है.  'आप' ने पलटवार किया और बीजेपी पर खेल मंत्री विजय गोयल की हवेली का टैक्स माफ करने का आरोप लगाया.

Advertisement
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

विवेक शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

दिल्ली में नगर निगम चुनाव जीतने पर हाउस टैक्स माफ खत्म कर देने के आम आदमी पार्टी के वायदे पर जमकर राजनीति हो रही है. एक तरफ बीजेपी केजरीवाल पर दिल्ली को फिर से धोखा देने का आरोप लगा रही है. वहीं 'आप' ने पलटवार किया और बीजेपी पर खेल मंत्री विजय गोयल की हवेली का टैक्स माफ करने का आरोप लगाया.

Advertisement

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी लगातार दिल्ली की जनता को बरगला रही है. सिसोदिया ने कहा पर भी हाउस टैक्स किया जा सकता है. सिसोदिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की दिल्ली स्थित हवेली का हाउस टैक्स एमसीडी ने ही माफ किया. उन्होंने सवाल उठाए- अगर बीजेपी नेता का निगम के स्तर पर माफ हो सकता है तो आम आदमी पार्टी भी दिल्ली की जनता का हाउस टैक्स निगम के स्तर पर ही उन्हीं नियमों के तहत माफ करेगी.


विजय गोयल की सफाई
मनीष सिसोदिया के आरोपों का खेल मंत्री विजय गोयल ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हवेली मेरी नहीं, परिवार की है.सिसोदिया ने कहा कि टैक्स छूट हवेली को मिली है जो कि सभी हैरिटेज साइट को मिलती है. गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हवेली को हैरिटेज प्रॉपर्टी घोषित किया है.

Advertisement
'निगम कर सकता है टैक्स माफ'
सिसोदिया ने कहा, 'सच्चाई यह है कि दिल्ली में जनता को हाउस टैक्स के नाम पर बीजेपी-कांग्रेस के नेता पिछले ना जाने कितने सालों से लूट रहे हैं. बीजेपी-कांग्रेस ने दलाली का एक नेटवर्क दिल्ली में छेड़ रखा है जो लोगों से हाउस टैक्स के नाम रिश्वत लेता है और जनता को लूटता है. जो लोग हाउस टैक्स नहीं भरते हैं उनके घर नोटिस भेजकर फिर उनके घर दलाल भेजे जाते हैं. बाद में रिश्वत लेकर उनके मामले को सैटल कराने का वादा करते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »