DND फ्लाईवे से यमुना में कूदा 30 वर्षीय युवक, शादी के बाद चल रहा था मनमुटाव

पूर्वी दिल्ली के चित्रा विहार निवासी 30 वर्षीय अंकित शर्मा उर्फ आशु के डीएनडी फ्लाईवे से यमुना में कूदने की आशंका है. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी में वह सोमवार तड़के करीब 1:35 बजे नदी में गिरते दिखाई दिए. मौके से उनका स्कूटर, दो मोबाइल फोन और चप्पलें बरामद हुई हैं, जबकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में वैवाहिक विवाद की बात सामने आई है.

Advertisement
(Photo: Representational) (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

पूर्वी दिल्ली के चित्रा विहार निवासी 30 वर्षीय अंकित शर्मा उर्फ आशु के सोमवार तड़के डीएनडी फ्लाईवे से यमुना नदी में कूदने की आशंका है. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1:35 बजे युवक को नदी में गिरते देखा गया है. घटना की सूचना करीब 2:25 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और DDMA की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान को तेज करने के लिए NDRF ने अपने जवानों की संख्या 35 से बढ़ाकर 70 कर दी है.

Advertisement

पुलिस को डीएनडी फ्लाईवे पर युवक का स्कूटर, दो मोबाइल फोन और चप्पलें मिली हैं. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंकित शर्मा का वैवाहिक विवाद चल रहा था और उससे जुड़े कुछ मामले अदालत में भी लंबित हैं. 

पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था और बचाव दल यमुना में लगातार तलाश कर रहे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »