दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत और एक युवक घायल, शराब से भरी कार से टक्कर

दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 55 साल की अनीता देवी की मौत हो गई और 21 साल का युवक रोहित कुमार घायल हो गया. आरोपी की कार से शराब की कई बोतलें मिलीं. आरोपी हरषित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • ईस्ट दिल्ली ,
  • 18 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST

दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें 55 वर्षीय महिला अनीता देवी की मौत हो गई, जबकि 21 साल का युवक रोहित कुमार घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया.

हादसे की जानकारी जगतपुरी थाने को अस्पताल से मिली. पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जबकि दूसरी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस ने मौके पर दो वाहन बरामद किए. एक वाहन मृतक का था और दूसरा आरोपी की कार, जिससे टक्कर हुई थी. आरोपी की पहचान 30 वर्षीय हरषित के रूप में हुई है, जो करोल बाग का रहने वाला है.

Advertisement

सड़क हादस में महिला की मौत, एक युवक घायल 

पुलिस ने आरोपी की कार की जांच की तो उसमें से 28 बीयर केन, 10 बीयर की बोतलें और 2 व्हिस्की की बोतलें मिलीं. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं. 

पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरप्तार किया 

फिलहाल घायल रोहित कुमार का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »