'दागियों को पार्टी और विधानसभा से निकालें केजरीवाल', दिल्ली BJP अध्यक्ष ने AAP को याद दिलाया पुराना बयान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम केजरीवाल को उनका ही 2015 का एक भाषण याद दिलाया जिसमें कि वो कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी में कोई दागी नेता नहीं रहेगा. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में AAP में कई नेता दागी हैं, केजरीवाल इन्हें बाहर क्यों नहीं करते.

Advertisement
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने CM केजरीवाल को याद दिलाया पुराना भाषण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने CM केजरीवाल को याद दिलाया पुराना भाषण

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ध्यान उनके उस भाषण की ओर खींचा, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएम बनने के बाद दागी विधायकों के लिए उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं होगी और न ही वह उन्हें बैठने देंगे. दिल्ली विधानसभा में कहा गया है कि चौंकाने वाली बात यह है कि वास्तविक स्थिति 2015 में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे के बिल्कुल विपरीत है. सचदेवा ने कहा कि अब AAP में कई नेता दागी हैं और वो खूब केजरीवाल के साथ उठ-बैठ रहे हैं.

Advertisement

सचदेवा ने कहा है कि कल दिल्ली की एक अदालत ने आप के दो विधायकों अखिलेश मणि त्रिपाठी और संजीव झा को दोषी ठहराया और सजा सुनाई, जबकि कुछ दिन पहले दिल्ली की एक अदालत ने एक अन्य विधायक अब्दुल रहमान को दोषी ठहराया.

AAP के इतने नेता दागी

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रकाश जारवाल, अमानुतुल्ला खान, सोमनाथ भारती जैसे विधायक आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं जबकि दो पूर्व मंत्री मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन इन वक्त भी जेल में हैं. उनके लगातार प्रयासों के बावजूद किसी भी अदालत ने सिसौदिया और जैन को नियमित जमानत की अनुमति नहीं दी है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी में इतने सारे दागी विधायकों को देखकर दिल्ली की जनता हैरान है.

'दागी विधायकों को बाहर करें केजरीवाल'

Advertisement

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आह्वान किया है कि वे दिल्ली की जनता से अपनी बात रखें और सभी दागी विधायकों, चाहे वे दोषी हों, जेल में हों या जमानत पर हों, को आम आदमी पार्टी और दिल्ली विधानसभा से बाहर निकालें.

लंबे वक्त बाद भी AAP नेताओं को नहीं मिली राहत

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं. कई बार सुनवाई के बाद भी AAP नेताओं को राहत नहीं मिली है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »