केजरीवाल सरकार का आदेश- जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारी भी फ्रंटलाइन वर्कर, फर्स्ट फेज़ में मिलेगी वैक्सीन

दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने का आदेश दिया है. इन कर्मचारियों को भी पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मचारियों की तरह ही फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया गया है. फर्स्ट फेज में वैक्सीनेशन के लिये इनकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है.

Advertisement

पंकज जैन

  • नई दिल्ली ,
  • 16 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST
  • दिल्ली में जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारी भी फ्रंटलाइन वर्कर
  • फर्स्ट फेज़ में मिलेगी वैक्सीन, बन रही है लिस्ट
  • पुलिस और सिविल डिफेंस को पहले से फ्रंटलाइन में रखा गया है

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आदेश दिए हैं कि जल बोर्ड के कर्मचारी (पानी और सीवरेज) और इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर की लिस्ट में रखा जाये. साथ ही इन्हें फर्स्ट फेज़ की वैक्सीनेशन में वैक्सीन दी जाये. सरकार का कहना है कि जब लॉकडाउन किया गया था तब सारे बिजली कर्मचारी ड्यूटी पर थे और सारे ही जल बोर्ड के कर्मचारी भी ड्यूटी पर थे, इसलिये इनको फ्रंटलाइन में रखा गया है. पुलिस और सिविल डिफेंस को पहले से फ्रंटलाइन में रखा गया है.

Advertisement

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े

दिल्ली में कोरोना को लेकर केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि 1617 नए केस आये हैं. ये बड़े संतोष की बात है कि दिल्ली से कोरोना का प्रकोप कम होता जा रहा है. कल पहली बार 2% से कम पॉजिटिविटी रही है, मई के बाद कभी इतनी कम कभी नहीं गई है और ये शायद अब तक की सबसे कम पॉजिटिविटी रही है. कल 1.9% पॉजिटिविटी रही है और मैं फिर भी लोगों से निवेदन करना चाहूंगा कि मास्क ज़रूर लगायें. मास्क का अभियान जो दिल्ली सरकार ने चलाया उसका भी असर लगता है. 

ICU बेड पर कही ये बात 

वहीं, ICU ICU बेड पर उन्होंने कहा कि लगभग 50% उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ अस्पतालों में occupancy 80-90% है. ओवरआल occupancy 50% है. जैन ने आगे कहा कि अब पॉजिटिविटी काफी कम हो गई है. WHO का कहना है कि 8% से कम होनी चाहिये, हमारी 2% पॉजिटिविटी है. पिछले 15 दिन से पॉजिटिविटी 5% से कम है तो इसका मतलब निश्चित तौर पर कोरोना का 'डाउन ट्रेंड' है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

तीसरी वेव पर कही ये बात

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये नहीं कह सकते कि तीसरी वेव खत्म हो गई है, क्योंकि केस तो अभी भी आ रहे हैं, 2% ही सही. कोरोना तो अब बाकी बहुत सारी बीमारियों की तरह चलेगा, लेकिन ये कह सकते हैं कि उसका जो बहुत बड़ा प्रकोप था, वो थोड़ा कम हो गया है. 

मेयर का धरना और किसान आंदोलन

इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धरने का कारण सबको पता है, किसान आंदोलन को डीरेल कर फोकस कहीं और शिफ्ट हो जाये. साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि कानून जल्द से जल्द वापस लिया जाए. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »