दिल्ली में भारी बारिश से तालाब बनी सड़कें, नाले में फंसकर युवक की मौत

सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्लैब काटकर युवक को निकाला लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.

Advertisement
दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें हुईं जलमग्न दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें हुईं जलमग्न

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST
  • उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके की घटना
  • मृत युवक की नहीं हो सकी है शिनाख्त

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश हुई. सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर पानी जमा हो जाने के कारण कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं वहीं सड़कों पर भी चलना मुश्किल हो गया. तेज बारिश के कारण सड़कों पर भी काफी पानी जमा हो गया. सड़कें मानों तालाब बन गई हों. उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में भी सड़कों पर जलजमाव के कारण हादसे भी सामने आने लगे हैं.

Advertisement

उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के सी ब्लॉक में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक युवक कहीं जा रहा था. सड़क पर पानी जमा होने के कारण वह समझ नहीं पाया और चलते-चलते गहरे नाले में जा गिरा. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह बहकर नाले के अंदर चला गया और स्लैब के नीचे जाकर फंस गया.

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने स्लैब काटकर युवक को निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. नाले के स्लैब में फंसे युवक की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृत युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »