वैज्ञानिकों से अगले साल तक प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने को कहा: हर्षवर्धन

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें यकीन है कि अगले साल दीपावली में पटाखे चलेंगे और बिना प्रदूषण वाली आतिशबाजी होगी. वहीं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है की संस्कृति को देश के बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है. केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जब 'आजतक' ने पटाखों के बैन पर सवाल पूछा तो मंत्री ने जवाब दिया 'शनिवार को देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक में मैंने उन्हें एक चुनौती दी है कि अगले साल तक देश के लिए जीरो पॉल्यूशन वाले पटाखे का आविष्कार करें'.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें यकीन है कि अगले साल चलेंगे और बिना प्रदूषण वाली आतिशबाजी होगी. वहीं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है की संस्कृति को देश के बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में सभी देश को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए एकजुट होंगे.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के पटाखे बैन आदेश के बाद देशभर से अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को पटाखों की बिक्री पर पाबंदी का आदेश दिया था. पिछले फैसले में लगी रोक को बरकरार रखते हुए कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 1 नवंबर, 2017 से दोबारा शुरू हो सकेगी. इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट देखना चाहता है कि पटाखों के कारण प्रदूषण पर कितना असर पड़ता है.

Advertisement

कोर्ट के फैसले के बाद पटाखा बिक्रेताओं में आक्रोश है और इसी वजह से कारोबारियों ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की थी. कारोबारियों की दलील है कि बिक्री पर पाबंदी से उनका काफी नुकसान होगा क्योंकि पटाखा का स्टॉक पहले ही खरीदा जा चुका है. हालांकि कोर्ट ने कारोबारियों की याचिका को भी ठुकरा दिया और बिक्री पर लगी पाबंदी बरकरार रखी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »