दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग, वकील और सुरक्षाकर्मी के बीच बहस में चली गोली, दो जख्मी

विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की ये पहली घटना नहीं है रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की ये पहली घटना नहीं है

अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST
  • रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग
  • दो वकीलों के घायल होने की सूचना

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग की घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद वहां फायरिंग हुई. इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगने की सूचना है. घायल वकीलों को अस्पताल ले जाया गया है. 

विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि  रोहिणी कोर्ट में इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि बीते साल सितंबर में भी रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी हुई थी. इस दौरान यहां गैंगवॉर हुआ था. इसमें टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो लोगों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी (गोगी गैंग का सरगना) की जान ले ली थी. हालांकि, पुलिस ने उन दोनों बदमाशों को भी ढेर कर दिया था. इस मामले में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए गोलीकांड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. 

वकील के भेष में आए बदमाशों पर स्पेशल सेल के जवानों ने जवाबी फायरिंग की थी, जो कि जितेंद्र उर्फ गोगी के साथ में थे. इसी फायरिंग में दोनों हमलावर ढेर हुए हैं, इस दौरान एक महिला वकील भी घायल हुई थी. इस पूरे घटनाक्रम में करीब 35-40 गोलियां चली थीं. घटना कोर्ट नंबर 206 के बाहर हुई थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »