ग्रेटर नोएडा के बैंक में लगी आग, कैश जलने की आशंका

ग्रेटर नोएडा के अल्फा एक की कमर्शियल मार्किट में स्थित यूनाईटेड बैंक की शाखा में भीषण आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

Advertisement
बैंक में लगी आग बैंक में लगी आग

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

ग्रेटर नोएडा के अल्फा एक की कमर्शियल मार्किट में स्थित यूनाईटेड बैंक की शाखा में भीषण आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बैंक में काफी कैश था, जो जलकर खाक हो गया. साथ ही जरूरी दस्तावेज भी स्वाहा हो गए.

आग की सूचना मिलने पर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गईं. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हैरानी की बात है कि अल्फा एक की इसी मार्कट में कई बड़े बैंकों के ऑफिस और मॉल भी हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन की तरफ से आग से बचाव के लिए यंत्रो की चेकिंग का भी अभियान चलाया जाता है. इतना होने के बाद भी और नजदीकी प्रतिष्ठानों में आग बुझाने के सिलेंडर नहीं हैं.

Advertisement

बैंक में आग लगने की वजह की जांच की जा रही है. कहीं के बाद किसी गोलमाल को दबाने के लिए तो आग नहीं लगाई गई है, इस पहलू पर भी अधिकारी जांच कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »