गोलियों की गूंज से थर्रा उठा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, कॉलेज के पास चली 24 से ज्यादा गोलियां

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज के पास सोमवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चली. पुलिस ने घायल होने के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों की गोलियां पुलिसकर्मियों को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गईं.

Advertisement
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

इसरार अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली सोमवार की रात गोलियों की गूंज से थर्रा उठा. दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चली. 

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पुलिसकर्मियों को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई.

Advertisement

गोलीबारी की इस भीषण घटना के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. डीसीपी ने बताया कि दो दिन पहले सीलमपुर में फायरिंग हुई थी जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था.

उसी मामले में वांटेड एक आरोपी को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने अंबेडकर कॉलेज के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और देखा कि एक स्कूटी पर तीन लोग आ रहे थे. 

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें तीन आरोपियों को पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पकड़े गए तीन बदमाशों के नाम अली उर्फ फहद, आशिफ उर्फ खालिद, अल्सेजान उर्फ तोता है.

Advertisement

बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बची पुलिसकर्मियों की जान

बता दें कि बदमाशों की तरफ से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह से दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा.  पुलिस बाकी आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है.

बता दें कि शनिवार की रात सीलमपुर में दो लोगों पर गोलीबारी की गई थी जिसमें अरबाज नाम के आरोपी की हत्या कर दी गई थी. वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने बताया था कि ये गैंगवार भी हो सकता है क्योंकि मारे गए अरबाज का भी आपराधिक इतिहास रहा है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »