साउथ-नॉर्थ में सीलिंग, तो पूर्वी दिल्ली को मिली राहत

इस दौरान टीम ने राजौरी गॉर्डन के इलाहाबाद बैंक के बेसमेंट को एक जगह से सील किया, तो गोटीअर शोरूम की पहली मंजिल को दो जगह से और राजौरी गॉर्डन के ब्यूटी सैलून को एक जगह से सील किया गया.

Advertisement
दिल्ली में जारी है सीलिंग दिल्ली में जारी है सीलिंग

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:09 AM IST

पूर्वी दिल्ली को गुरुवार को सीलिंग से राहत तो मिली लेकिन साउथ और नार्थ दिल्ली में सीलिंग अभियान लगातार जारी है. गुरूवार को साउथ दिल्ली के तहत आने वाले इलाकों में कुल 31 सम्पतियाँ सील की गई. सम्पतियों के गलत इस्तेमाल और कंवर्जन चार्ज न देने के कारण सागरपुर, राजौरी गार्डन और ईस्ट निजामुदीन में सीलिंग कार्रवाई की गयी. राजौरी गार्डन के ए ब्लॉक में 3 सम्पतियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई हुई.

Advertisement

इस दौरान टीम ने राजौरी गॉर्डन के इलाहाबाद बैंक के बेसमेंट को एक जगह से सील किया, तो गोटीअर शोरूम की पहली मंजिल को दो जगह से और राजौरी गॉर्डन के ब्यूटी सैलून को एक जगह से सील किया गया. इसके अलावा ईस्ट निजामुद्दीन में एक संपत्ति जिसके सेकंड फ्लोर पर दफ्तर चल रहा था, उसे सील किया गया है. सागरपुर में सीलिंग की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम के दस्ते ने 27 सम्पत्तियों को सील कर दिया.

पार्किंग के गलत इस्तेमाल पर सीलिंग

गुरुवार को नॉर्थ एमसीडी के दस्ते ने रिहायशी इलाकों में बने स्टिल्ट एरिया में भी सीलिंग की कार्रवाई की. इस दौरान संपत्ति के गलत इस्तेमाल के कारण कुल 35 स्टील्ट एरिया सील किये गए. इसके अलावा कन्वर्जन शुल्क जमा नहीं करने के कारण 10 लोकल शॉपिंग कांप्लेक्स और चार बेसमेंट सील किए गए.

Advertisement

पूर्वी दिल्ली को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जहां साउथ और नॉर्थ दिल्ली में जमकर सीलिंग हुई तो वहीं ईस्ट एमसीडी को गुरुवार को सीलिंग से राहत मिली. निगम से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ईस्ट एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ और साउथ दोनों ही जोन में सीलिंग नहीं हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »