अब E20 पर संग्राम! कल केजरीवाल की टाउनहॉल, पूनेवाला करेंगे भूख हड़ताल

E20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी 1 अगस्त से राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगी. अरविंद केजरीवाल ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउन हॉल' बुलाया है, जबकि तहसीन पूनावाला गांधी स्मृति तक मौन मार्च निकालकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे.

Advertisement
नीट के बाद अब E20 को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी हो रही है. (Image: PTI) नीट के बाद अब E20 को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी हो रही है. (Image: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब E20 को लेकर बड़ा आंदोलन होने वाला है. शनिवार (1 अगस्त) को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू करने वाले हैं. इसके साथ ही एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला मौन मार्च और भूख हड़ताल के साथ अपने आंदोलन को और तेज करेंगे. केंद्र सरकार की E20 (20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल) योजना के खिलाफ अपने राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत से एक दिन पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से कहा कि देश की एक प्रमुख हस्ती इस आंदोलन में शामिल होने वाली है.

Advertisement

इस आंदोलन की शुरुआत तहसीन पूनावाला की अगुवाई में हुई थी. उन्होंने 5 जुलाई को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर पहला जमीनी विरोध प्रदर्शन किया था. अब पूनावाला ने घोषणा की है कि वह गांधी स्मृति तक मौन मार्च निकालेंगे और इसके बाद भूख हड़ताल शुरू करेंगे. शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'कल (1 अगस्त) को "E20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल" में देश की एक जानी-मानी हस्ती मेरे साथ होगी, जो लोगों की समस्याओं को सुनेगी और E20 पर फैसला लेगी. आप भी अपने विचार साझा करने के लिए जरूर आएं.' इसके साथ ही केजरीवाल ने वर्चुअल तौर पर जुड़ने वालों के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया.

27 जुलाई को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने इस अभियान को हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जोड़ा, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

Advertisement

सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि 'देश के युवाओं ने अहंकारी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा. अब मैं प्रधानमंत्री से E20 मिश्रित पेट्रोल की समस्या का भी समाधान करने का आग्रह करता हूं. लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उनके वाहन खराब हो रहे हैं और माइलेज कम हो रहा है. इससे पहले कि यह मुद्दा और बड़ा हो जाए, मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस पर पहल करें और इसका समाधान निकालें.'

कब शुरू होगा यह अभियान

केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाला कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा. इसमें भाग लेने वाले लोगों से सुबह 11:30 बजे तक पहुंचने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा, 'हमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले लोग सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचें. जो लोग दिल्ली से बाहर हैं और व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सकते, वे ऑनलाइन जुड़ सकेंगे. हमें हजारों लोगों के वर्चुअल रूप से भी शामिल होने की उम्मीद है.'

वर्चुअल तौर पर कैसे जुड़ सकते हैं

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने कहा कि जो लोग ऑनलाइन माध्यम से भाग लेना चाहते हैं, वे 8588833212 पर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं. इसके बाद उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का लिंक भेजा जाएगा. कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार का इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम नया विवाद का मुद्दा बन गया है.

केंद्र सरकार की 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति को कई एक्सपर्ट ने 'जल्दबाजी में लागू किया गया फैसला' बताया है. आम आदमी पार्टी के अलावा एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला की टीम भारत और दिल्ली टैक्सी एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी इस नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »