Delhi Weather Update: दिल्ली में धुंध का यू टर्न, कोहरे की चादर में लिपटा इंडिया गेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सुबह के वक्त दिल्ली के पालम इलाके में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई है. वहीं सफदरजंग में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई.

Advertisement
Delhi Weather Update Delhi Weather Update

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

राजधानी दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सुबह के वक्त दिल्ली के पालम इलाके में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई है. वहीं सफदरजंग में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. दिल्ली में सुबह के वक्त इंडिया गेट पर भी कोहरे का चादर छाया रहा. मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, साथ ही धूप निकलने की पूरी संभावना जताई गई है.

Advertisement

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, उसी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरा एक बार फिर वापस लौट आया है. सुबह के वक्त इंडिया गेट और राजपथ धुंध की चादर से लिपटा नजर आया.

इसके साथ दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 2 हफ्ते में सबसे ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिनों तक सुबह के वक्त इसी तरीके से कोहरे की चादर बनी रहेगी और दिन के वक्त धूप खिलेगी.

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (AQI) एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच गई.  SAFAR के मुताबिक मंगलवार की सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 316 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है.

Advertisement

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यदि दृश्यता स्तर शून्य से 50 मीटर हो, तो कोहरा 'अत्यंत घने' की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 51 से 200 मीटर होने पर यह 'घने' की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 201 से 500 मीटर हो, तो कोहरा 'मध्यम' की श्रेणी में आता है और यदि दृश्यता स्तर 501 से 1,000 के बीच हो, तो कोहरा 'हल्के' की श्रेणी में आता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »