दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच खुल गए ये रास्ते, यहां पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच कई प्रमुख सड़कों, चौराहों और बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एम्स से सफदरजंग मकबरे, धौला कुआं, ITO से लेकर नोएडा बॉर्डर तक कई जगहों पर यातायात की स्थिति साफ की है.

Advertisement
कई प्रमुख रास्तों पर यातायात सामान्य. (File photo: ITG) कई प्रमुख रास्तों पर यातायात सामान्य. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. CJP का आरोप है कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए. पार्टी ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. साथ ही, चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव की मांग भी की जा रही है.

Advertisement

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस तैनात है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर यातायात की स्थिति को लेकर अपडेट जारी किया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कई प्रमुख सड़कों, चौराहों और बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य चल रहा है. घर से निकलने से पहले इन रास्तों की स्थिति देख लें. 

दिल्ली में इन रास्तों पर ट्रैफिक सामान्य

  • अरबिंदो मार्ग पर एम्स से सफदरजंग मकबरे तक ट्रैफिक सामान्य हो गया है.
  • मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास यातायात सामान्य है.
  • पूसा गोल चक्कर पर ट्रैफिक सामान्य है.
  • IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के पास यातायात सामान्य है.
  • सरदार पटेल मार्ग पर अबाई मार्ग के पास ट्रैफिक सामान्य है.
  • धौला कुआं लूप पर यातायात सामान्य है.
  • आनंद विहार ISBT पर ट्रैफिक सामान्य है.
  • वसंत विहार से IGI एयरपोर्ट तक यातायात सामान्य है.
  • रिंग रोड पर सराय काले खां से ITO तक ट्रैफिक सामान्य है.
  • ITO के A-पॉइंट पर यातायात सामान्य है.
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज वाले हिस्से में ट्रैफिक सामान्य है.
  • लाल किले के सामने यातायात सामान्य है.
  • ISBT कश्मीरी गेट पर ट्रैफिक सामान्य हो गया है.
  • C-हेक्सागन और पुराना किला रोड पर यातायात सामान्य हो गया है.
  • सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग के चौराहे पर दोनों तरफ ट्रैफिक सामान्य है.
  • 11 मूर्ति के पास सरदार पटेल मार्ग पर मदर टेरेसा क्रिसेंट टी-पॉइंट पर जाम नहीं है.
  • मोती बाग चौराहे पर यातायात सामान्य है.
  • सोनिया विहार पुश्ता पर यातायात सामान्य है.
  • सीलमपुर रेड लाइट से धरमपुरा तक ट्रैफिक सामान्य है.
  • खजूरी चौक पर यातायात सामान्य है.
  • खजूरी इलाके में ट्रैफिक सामान्य है.
  • नंद नगरी में यातायात सामान्य है.
  • गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य है.
  • चिल्ला बॉर्डर पर यातायात सामान्य है.
  • लोनी बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य है.
  • भोपुरा बॉर्डर पर यातायात सामान्य है.
  • कालिंदी कुंज बॉर्डर पर दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली, दोनों तरफ ट्रैफिक सामान्य है.
  • NH-48 पर रंगपुरी फ्लाईओवर के पास यातायात सामान्य है.

फिलहाल इन जगहों पर ट्रैफिक सामान्य होने की सूचना है. प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हालात बदल सकते हैं, इसलिए निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट जरूर देख लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »