दिल्ली: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से 3 लोगों की मौत

दिल्ली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस के कारण जान चली गई. फायर सर्विस की मदद से जब उन्हें टैंक से बाहर निकाला गया, तो तीनों दम तोड़ चुके थे.

Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. (Photo: ITG) घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. (Photo: ITG)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां सेप्टिक टैंक में उतरने से तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की जान चली गई.

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब तीन लोग एक-एक करके टैंक के अंदर दाखिल हुए. लेकिन जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया और मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जब तीनों को बाहर निकाला गया, वे मृत अवस्था में पाए गए.

यह भी पढ़ें: आंखों देखी: मलबे के नीचे से पुकार रहे थे लोग, खौफनाक था कोलकाता गोदाम हादसे का मंजर

मृतकों की पहचान अरुण (38 वर्ष), संदीप (32 वर्ष) और चांद (42 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, दोपहर 12:03 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में कुछ लोग सेप्टिक टैंक में फंस गए हैं.

शुरुआत में दो इमरजेंसी गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. हालांकि रास्ते में भारी ट्रैफिक के कारण रिस्पॉन्स टीम ने दोपहर 12:23 बजे ट्रैफिक जाम की सूचना दी. इसके बाद बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए दूसरी तरफ से टिकरी होते हुए एक और गाड़ी भेजी गई.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने तीनों को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन वे मृत पाए गए.

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »