Delhi Weather Update: दो साल में जुलाई में सबसे ज्यादा गर्मी, 39 के पार पहुंचा पारा, दिल्ली में कब होगी बारिश?

राजधानी दिल्ली में मॉनसून के बीच भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है. गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले करीब दो साल में जुलाई का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

Advertisement
गर्मी और उमस के बीच बारिश का इंतजार जारी गर्मी और उमस के बीच बारिश का इंतजार जारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

दिल्ली में जुलाई महीने में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सफदरजंग मौसम केंद्र पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा. यह जुलाई 2024 के बाद का सबसे अधिक तापमान है. इससे पहले 30 जुलाई 2024 को दिल्ली का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था.

गर्मी और उमस के बीच दिल्ली में बारिश का इंतजार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है. राजधानी के कई इलाकों में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पालम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, लोधी रोड में 38.9 डिग्री, रिज में 38 डिग्री और अयानगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Advertisement

बारिश के लिए नहीं बन पा रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर से आने वाली नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के ऊपर बादल तो बन रहे हैं, लेकिन गुजरात के ऊपर से गुजरते हुए इन हवाओं में नमी कम हो जा रही है. इसके चलते बादल बनने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही है. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जो इन बादलों को बारिश में बदल सके. अगले तीन दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

20 जुलाई के बाद बारिश बढ़ने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 16 से 19 जुलाई के बीच छिटपुट से हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं 20 से 22 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है. हालांकि 18 जुलाई तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

Advertisement

AQI भी चिंता का कारण

गर्मी के साथ दिल्ली की हवा भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 176 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. CPCB के अनुसार 101 से 200 के बीच AQI को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »