दिल्ली: मोबाइल छीनने के लिए युवक की हत्या, 2 नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली में मोबाइल छीनने के दौरान एक शख्स की दो नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. सीसीटीवी फुटेज में कैद हत्या की घटना को देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
दिल्ली में शख्स की चाकू मारकर हत्या दिल्ली में शख्स की चाकू मारकर हत्या

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

दिल्ली में मोबाइल छिनतई के दौरान दो नाबालिगों ने एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना उत्तर-पूर्व दिल्ली के बुलंद मस्जिद के पास की है. मृतक की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है. वहीं दोनों आरोपी 15 और 17 साल के थे. 

बुलंद मस्जिद के पास रविवार को देर शाम 8 बजे अब्दुल कयूम नाम का शख्स खड़ा था. पुलिस ने न्यूज एजेंसी को बताया  कि कयूम रिक्शा चलाता था और वहां यात्रियों का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान दोनों लड़के उसके पास आए और उससे मोबाइल फोन छीनने लगे.

Advertisement

इस दौरान दोनों ने कई बार कयूम पर चाकू से वार किया. इस कारण उसकी जान चली गई. घटना के बाद बुलंद मस्जिद के पास ही कयूम की खून से लथपथ लाश पड़ी रही. उस तरफ से आने जाने वाले लोगों की जब लाश पर नजर पड़ी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की. सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध दिखाई दिये. इसी के आधार पर दोनों की पहचान कर उन्हें आधी रात को शास्त्री पार्क एरिया से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके पुराने आपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि क्या दोनों किसी और मामले में संलिप्त तो नहीं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »