दिल्ली: मकान मालिक की हुई मौत तो 1.85 करोड़ में बेच दिया घर, 70 साल की महिला समेत 3 अरेस्ट

दिल्ली के द्वारका में 80 साल के एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई. उनकी पत्नी की 2019 में ही मौत हो चुकी थी. दोनों की कोई संतान नहीं थी. इसलिए फ्लैट को हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने उसके फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाए और उसे एक करोड़ 85 लाख में बेच दिया. इस मामले में 70 साल की एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर फ्लैट बेचने वाली 70 साल की महिला गिरफ्तार फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर फ्लैट बेचने वाली 70 साल की महिला गिरफ्तार

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

दिल्ली के द्वारका में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत के बाद जालसाजों ने उसके फ्लैट के फर्जी कागजात बनवाए और उसे एक करोड़ 85 लाख रुपये में बेच दिया. इस मामले में पुलिस ने 70 वर्षीय एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के मुताबिक, द्वारका के सेक्टर-6 की एक हाईराइज सोसायटी में 80 साल के एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी रहते थे, जिनकी पिछले साल मौत हो गई थी. उनकी पत्नी की मौत भी 2019 में हो चुकी है, चूंकि दंपति की कोई संतान नहीं थी. इसलिए फ्लैट खाली पड़ा हुआ था. जमीन हड़पने वालों ने इसका फायदा उठाया और फ्लैट के फर्जी कागजात तैयार करके कब्जा कर लिया. उन्होंने फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके संपत्ति को सनी यादव नाम के एक खरीदार को एक करोड़ 85 लाख में बेच दिया. 

Advertisement

ये मामला तब सामने आया जब इस साल अक्टूबर महीने में एक व्यक्ति ने द्वारका साउथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात लोगों ने संपत्ति हड़पने के लिए जाली दस्तावेज बनवाकर उसके बहनोई के सेक्टर-6 स्थित अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर मौजूद फ्लैट पर कब्जा कर लिया है. 

राजौरी गार्डन का रहने वाला है मास्टमाइंड

पुलिस ने बताया कि सरबजीत नाम के आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका साथी पवनदीप सिंह उर्फ प्रिंस (43) राजौरी गार्डन का रहने वाला है. वो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और इस मामले का मास्टरमाइंड भी है. पवनदीप ने खुलासा किया कि उसे पहले भी हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जहां वो कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया जो उसके साथी थे और उनसे उसे खाली प्लॉट और फ्लैट के जाली दस्तावेज बनाने और उन्हें आसानी से पैसा कमाने के लिए बेचने का आइडिया मिला.  

Advertisement

मास्टरमाइंड भाग गया था हिमाचल प्रदेश

पवनदीप ने फ्लैट के फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करके सरबजीत की 70 वर्षीय मां राजेंद्र कौर को फ्लैट का मालिक दिखाया और प्रॉपर्टी को बेच दिया. पुलिस ने बताया कि पवनदीप को सरबजीत की गिरफ्तारी का पता चला गया, इसलिए वो हिमाचल प्रदेश भाग गया, जहां से उसे अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया गया. बेटे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां राजेंद्र कौर भी अंडरग्राउंड हो गई थी. उसे दिल्ली के संतनगर एक्सेंशन से पकड़ा गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »