भाभी से हुआ झगड़ा तो देवर ने कर दी भतीजी की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

दिल्ली के नरेला से एक व्यक्ति को अपनी ही भतीजी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने भतीजी की हत्या इसलिए की, क्योंकि भाभी से उसकी लड़ाई हुई थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने भाभी से झगड़ा होने के चलते भतीजी का ही अपहरण कर लिया और कथित रूप से उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला दिल्ली के नरेला का है.

यह भी पढ़ें: UP: 'तेरी बहन से प्यार करते हैं...' विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, चारों भाई फरार

Advertisement

पूरे मामले में न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में चार साल की बच्ची का उसके चाचा ने कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सीतापुर से की गई है. वहीं, बच्ची का शव सोमवार की सुबह उसके घर के पास एक जंगल में मिला. पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि बच्ची रविवार रात को लापता हो गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के चाचा ने उसकी मां से लड़ाई होने के चलते अपहरण कर लिया था. 

जिसके बाद से ही पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई थी. क्योंकि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत भेजी गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया.आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लड़की का शव नरेला में पीड़िता के घर के पास स्वर्ण जयंती विहार के जंगल से बरामद किया गया.

Advertisement

हत्या  यह भी पढ़ें: रेणुकास्वामी मर्डर केस: तीन आरोपियों को सशर्त जमानत, पुलिस ने हत्या का चार्ज हटाया

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (साक्ष्यों को गायब करना, अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि आरोपी को दिल्ली लाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »