दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण एक इमारत ढह गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया.
बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं. उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी जा सकती है और डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा. पुलिस के मुताबिक, जिस इमारत में ये हादसा हुआ, उसका इस्तेमाल बर्तन पॉलिश करने के लिए किया जाता था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हादसा एक संभावित एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि इसके प्रभाव से पूरी की पूरी बिल्डिंग ढह गई और वहां चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हालांकि, अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है. बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है.
मौके पर मौजूद बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही मलबे को हटाना शुरू कर दिया था. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मलबे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया. अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है.
आपको बता दें कि हाल ही साउथ दिल्ली के महरौली थाना इलाके के सैदुलाजाब में एक पांच मंजिला इमारत पूरी तरह ढह गई थी. ये इमारत पास की ही एक दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी, जिसके नीचे बनी कैंटीन में खाना खा रहे कुछ छात्र मलबे में दब गए थे. इस हादसे में कई लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी.
aajtak.in