दिल्‍ली: शादी से इनकार पर मॉडल ने की खुदकुशी की कोशिश

दिल्‍ली में एक मॉडल ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. मॉडल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
आरोपी शिवम शर्मा, फोटो: फेसबुक आरोपी शिवम शर्मा, फोटो: फेसबुक

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 नवंबर 2014,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

दिल्‍ली में एक मॉडल ने जहरीला पदार्थ खाकर करने की कोशिश की. मॉडल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. उसके घर से एक पत्र भी मिला है, इसमें उसने अपने मंगेतर शिवम शर्मा पर आरोप लगाया कि उसने शादी से इनकार कर दिया, जिसके कारण उसने खुदकुशी का प्रयास किया.

यही नहीं, मॉडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगेतर ने देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है. बयान के बाद पुलिस ने शिवम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक इंद्रपुरी में रहने वाली शोभा (बदला हुआ नाम) मॉडलिंग और इवेंट मैनेजमेंट के काम से जुड़ी थी. इवेंट के दौरान उसकी मुलाकात विदिशा में रहने वाले शिवम से हुई थी. शोभा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी और शिवम का जून में रिश्ता तय हुआ था और सगाई भी हो गई थी.

दैनिक भास्‍कर में छपी खबर के मुताबिक शोभा के पिता का आरोप है कि शिवम के पिता सुरेश शर्मा ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की, जब इतनी रकम देने से इनकार किया गया तो शर्मा ने रिश्‍ता तोड़ दिया, लेकिन शिवम ने पिता के खिलाफ जाकर शादी का आश्‍वासन दिया.

शोभा का आरोप है कि उसके मंगेतर ने 26 से 31 अक्टूबर तक उसे छोला इलाके में एक किराये के मकान में रखा था, जहां उसके साथ दुष्‍कर्म भी किया. मॉडल के इसी बयान के आधार पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement