दिल्ली: यमुना बैंक पर ट्रेन के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के सामने एक शख्स ने छलांग लगा दी. इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए ब्लू लाइन में मेट्रो सेवा भी बाधित रही.

Advertisement
मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर शख्स ने दी जान मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर शख्स ने दी जान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक शख्स आत्महत्या की नीयत से ट्रेन के सामने कूद गया. ट्रेन की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें आत्महत्या की वजह आर्थिक संकट और स्वास्थ्य कारणों को बताया गया है.

एक सीनियर पुलिस अफसर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि गुरुवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर का फोन आया कि एक शख्स यहां ट्रेन के सामने कूद गया है. इसके बाद तुरंत वहां एक पुलिस टीम भेजी गई. मौके से घायल व्यक्ति को उठाकर एलबीएस अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट 
मृतक की पहचान नवीन नाम के 50 वर्षीय शख्स के रूप में की गई. वह गांधी नगर इलाके का रहने वाला था. उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. उसमें लिखा है कि किसी ने उसे इस खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया है. वह कुछ आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों से आत्महत्या करने जा रहा है. इसके बाद मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई. 

यह भी पढ़ें: Delhi: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

15 मिनट तक ब्लू लाइन पर बाधित रही मेट्रो सेवा
इस घटना के कारण राजीव चौक से वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर तक 15 मिनट के लिए ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित रही. सुबह 10.15 से 10.30 तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस कारण ट्रेने देर से चली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »