गुडन्यूज! अब वैष्णो देवी-खाटू श्याम और अयोध्या के लिए चलेंगी DTC बसें, दिल्ली सरकार का प्लान

दिल्ली सरकार ने तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों कटरा, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए नई अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि ये सेवाएं श्रद्धालुओं को सस्ती, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा प्रदान करेंगी.

Advertisement
दिल्ली से बिहार के लिए भी DTC बस कनेक्टिविटी का प्लान (फाइल फोटो) दिल्ली से बिहार के लिए भी DTC बस कनेक्टिविटी का प्लान (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

दिल्ली सरकार जल्द ही तीन बड़े धार्मिक स्थलों- जम्मू-कश्मीर के कटरा (माता वैष्णो देवी), राजस्थान के खाटू श्याम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है. दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को आरामदायक और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही, महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों तक बस सेवाएं बढ़ाकर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी. इससे दिल्ली के भक्त आसानी और सुरक्षित तरीके से धार्मिक स्थलों पर जा सकेंगे.

Advertisement

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) जल्द ही अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 50 एसी बसों को 17 नए रूटों पर लगाएगा. ये बसें पर्यावरण के अनुकूल होंगी और यात्रियों को अच्छी सुविधा देंगी. परिवहन मंत्री के मुताबिक, ये सेवाएं एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स द्वारा तय बेंचमार्क रेट्स के आधार पर चलेंगी.

इसके अलावा, कई अन्य अंतरराज्यीय रूट भी शुरू किए जा रहे हैं. इनमें नानकसर दिल्ली-गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर जैसे रूट शामिल हैं.ये रूट रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे.

मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली में रहने वाली बड़ी पूर्वांचली आबादी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच भी अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना है. इसके लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. इससे दोनों राज्यों के बीच संपर्क और मजबूत होगा.

Advertisement

बता दें कि डीटीसी पहले से ही कई अंतरराज्यीय रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चला रही है. इनमें दिल्ली-बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली-सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली-धारूहेड़ा (हरियाणा) और दिल्ली-पानीपत (हरियाणा) जैसे रूट शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement