दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ई-आबकारी ऐप, मिलेगी शराब ठेके से लेकर उपलब्ध ब्रांड तक की जानकारी

दिल्ली में शराब नीति को लेकर मचे घमासान के बीच 1 सितंबर से पुरानी आबकारी नीति लागू हो रही है. पुरानी आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब के ठेके कहां-कहां खुले हैं, कौन सा ब्रांड ठेकों पर उपलब्ध है, जैसे सवालों के जवाब अब घर बैठे ही जान सकेंगे. दिल्ली सरकार ने इसके लिए ई-आबकारी ऐप लॉन्च किया है.

Advertisement
शराब से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी अब घर बैठे (प्रतीकात्मक तस्वीर) शराब से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी अब घर बैठे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर विवाद के बाद केंद्र शासित प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. दिल्ली में 1 सितंबर से नई शराब नीति की जगह फिर से पुरानी शराब नीति लागू हो रही है. प्राइवेट दुकानों की जगह 1 सितंबर से सरकारी ठेकों से शराब की बिक्री होगी.

Advertisement

शराब के ठेके कहां खुलेंगे, इस सवाल को लेकर शराब के शौकीन ज्यादा परेशान हैं. दिल्ली सरकार ने इसे लेकर एक ऐप लॉन्च किया है. दिल्ली सरकार की ओर से लॉन्च किए गए ई-आबकारी ऐप के जरिये शराब के नजदीकी ठेके से लेकर वहां उपलब्ध ब्रांड तक, हर जानकारी घर बैठे मिल सकेगी. इस ऐप के जरिये ड्राई डे के संबंध में भी जानकारी मिल सकेगी.

जानकारी के मुताबिक ई-आबकारी ऐप के जरिये शराब की दुकानों को अल्फाबेटिकल ऑर्डर में भी सर्च किया जा सकेगा. इस ऐप में बॉटल्स स्कैनर टूल भी होगा जिसके जरिये लोग ये भी पता लगा सकेंगे कि शराब असली है या नकली. शराब की दुकानों के खुलने की टाइमिंग क्या होगी, ई-आबकारी ऐप के जरिये ये जानकारी भी मिल सकेगी.

फॉरेन लिकर की कौन सी ब्रांड उपलब्ध है और क्या वह किसी दुकान पर मिलेगी भी या नहीं, इसे लेकर भी लोग इस ऐप के जरिये घर बैठे पता कर सकेंगे. ई-आबकारी ऐप में शिकायत का विकल्प भी है जिसके जरिये लोग शराब की खरीद से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर इसकी शिकायत भी कर सकेंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि 1 सितंबर से दिल्ली में शराब की प्राइवेट दुकानें बंद हो जाएंगी और सरकारी ठेकों से ही शराब की बिक्री होगी. दिल्ली सरकार का कहना है कि लोगों को बेहतर सुविधा मिले, घर बैठे दुकान और ब्रांड से संबंधित जानकारियां मिल जाएं, इसे ध्यान में रखकर ही ई-आबकारी ऐप लॉन्च किया गया है. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की योजना 1 सितंबर से करीब 500 ठेके खोलने की है.

शराब के ठेके खोलने को लेकर एक्साइज विभाग के अधिकारी भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. जानकारी के मुताबिक गोदाम में अब तक 50 लाख पेटी शराब पहुंच भी चुकी है. दो दिन में और शराब आ जाएगी. करीब 350 दुकानों की लाइसेंसिग की प्रक्रिया हो चुकी है. एक हफ्ते के स्टॉक के साथ शराब नीति में बदलाव की प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »