नेताओं से संबंध बता करते थे ठगी, कांग्रेस ऑफिस के क्लर्क समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर में साल 2000 से काम कर रहा भीम पंडित गैंग के बाकी सदस्यों की पार्टी दफ्तर में एंट्री करवाता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अरविंद ओझा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:11 AM IST

  • नेताओं से संबंध बताकर लेते थे झांसे में
  • फॉर्म हाउस को बताते थे अपना दफ्तर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोन दिलाने के नाम पर ठगी की घटनाएं भी सामने आ रही थीं. अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस कार्यालय के एक क्लर्क समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर मल्टी करोड़ी फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है.

Advertisement

बताया जाता है कि यह गैंग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए फार्म हाउस को अपना दफ्तर बताता था. गैंग का सरगना रितेश तिवारी नाम का शख्स है. वहीं, इस मामले में भीम पंडित को भी गिरफ्तार किया गया है. भीम पंडित ऑल इंडिया कांग्रेसी कमेटी (एआईसीसी) के 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर में बतौर क्लर्क कार्यरत है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर में साल 2000 से काम कर रहा भीम पंडित गैंग के बाकी सदस्यों की पार्टी दफ्तर में एंट्री करवाता था. कांग्रेस कार्यालय में भीम पंडित लोगों को इस झांसे में लेता था कि रितेश तिवारी और गैंग के बाकी सदस्यों के नेताओं से अच्छे संबंध हैं. इस तरह से कोई भी आसानी से शिकार हो जाता था.

लोगों को अपने झांसे में लेने के बाद शातिर ठगों का यह गैंग संबंधित व्यक्ति को एक फॉर्म हाउस पर बुलाता था, जिसे रितेश तिवारी ने किराए पर ले रखा था. वहां कई गार्ड रहते थे. महंगी गाड़ियां खड़ी रहती थीं. व्यक्ति के वहां पहुंचने पर उसकी बाकायदा जांच की जाती थी. मोबाइल फोन वगैरह बाहर ही रखवा कर तब उसे एंट्री दी जाती थी. इसे ठग अपना दफ्तर बताते थे. इस तरह पांच लोगों का ये गैंग लोगों के साथ लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने में सफल हो जाता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »