दिल्ली: सदर बाजार की बिल्डिंग में लगी आग, बाथरूम में फंसी दो बच्चियों ने गंवाई जान

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई. घर के अंदर दो लड़की फंस गई थी. किसी तरह फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने दोनों को घर से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी है. एसी के कारण घर में आग लगने की बात बताई जा रही है.

Advertisement
आग बुझाते कर्मी आग बुझाते कर्मी

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

दिल्ली के सदर बाजार इलाके के एक घर में मंगलवार की दोपहर आग लग गई. घर में आग लगने के कारण दम घुट जाने से दो बच्चियों की मौत हो गई. बताया जाता है कि आग लगने से बिल्डिंग से धुआं उठ रहा था. बिल्डिंग से धुआं और आग निकलता देख लोगों ने सदर बाजार पुलिस थाने को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंची. वहां लोगों ने बताया कि बच्चियां मौजूद है. 

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार थाना इलाके के सदर बस्ती स्थित अमानत हाउस के फर्स्ट फ्लोर में आग लगी थी. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी. उसमें दो बच्चियों के फंसे होने की बात बताई गई. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड के चार कर्मियों को बच्चियों के रेस्क्यू और आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया. 

आग लगने के बाद बाथरूम में बंद हो गई थी दोनों लड़की
बताया जाता है कि दोनों बच्चियां आग लगने के बाद बाथरूम में बंद हो गई थी. वहीं जिस कमरे में आग लगी थी, वह एक रिक्रिएशनल रूम था. उसमें एसी,  मिनी थिएटर और कई सारे सामान थे. आग लगने के कारण उस कमरे सहित पूरे फ्लोर में धुआं भर गया था. इस वजह फायरकर्मियों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था.

Advertisement

पूरे फ्लोर में भर गया था धुआं
अधिकारियों ने धुएं के कारण अंदर दम घुटने वाली स्थिति हो गई थी. मास्क पहन कर किसी तरह कमरे की खिड़कियों का शीशा तोड़कर दमकल कर्मी अंदर दाखिल हुए. फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने बाथरूम में बंद दोनों लड़कियों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए. अस्पताल में दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृत बच्चियों की पहचान 14 वर्षीय गुलशना और 12 वर्षीय अनाया है. दोनों के पिता का नाम सलीम है. दोनों बाथरूम के अंदर फंस गई थी. बाथरूम फर्स्ट फ्लोर पर था. दोनों को वहां से जीवन माला हॉस्पिटल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »