सिसोदिया ने बेटे को फ्री में नहीं लेने दी किताब, कहा- ऐसे तो ये हाथ से निकल जाएगा

दिल्ली में चल रहे पुस्तक मेले में जब एक प्रकाशक ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बेटे से किताबों के पैसे लेने से इंकार किया, तो सिसोदिया ने कहा कि वे पैसे जरूर देंगे.

Advertisement
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

मणिदीप शर्मा / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

दिल्ली के प्रगति मैदान में 22वां दिल्ली पुस्तक मेला चल रहा है. इसी सिलसिले में प्रगति मैदान में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ पहुंचे. सिसोदिया ने वहां खुद के लिए कई किताबें खरीदीं, साथ ही अपने बेटे के लिए भी किताब ली.

जब प्रकाशक ने पैसे लेने से किया इंकार
हाल नंबर 11 में पुस्तक खरीद रहे थे, तभी उनके सहायक ने बताया कि उनके बेटे ने एक हजार रुपये की किताब ली है और प्रकाशक पैसे नहीं ले रहा. इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पैसे देंगे.

Advertisement

कहीं हाथ से ना निकल जाए बेटा
जब 'आज तक' संवाददाता ने ये किस्सा पूछा तो हंसते हुए कहा, 'एक हजार रुपये बचाऊंगा, तो मेरा बेटा नहीं बच पाएगा. वो मेरे हाथ से निकल जाएगा क्योंकि उसे ये एहसास हो जाएगा कि मैं अपने पिता के रसूख का इस्तेमाल कर सकता हूं.'

ताकि बेटे को ना हो VIP होने का एहसास
सिसोदिया ने मुस्कराते हुए कहा कि वो नहीं चाहते कि उनके बेटे को होने का एहसास हो. के उप मुख्यमंत्री की ये बात सुनकर पास खड़े लोगों ने जोरदार तालियां बजाई और सभी के चेहरे पर मुस्कराहट थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »