दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो अन्य लोगों पर भी हमला

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा दो अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला किया गया है. हालांकि अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक की हत्या दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक की हत्या

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. उसे घायल अवस्था में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस इलाके में दो अन्य लोगों को भी चाकू मारा गया है. 

इस मामले में पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि हमें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सूचना मिली कि एक घायल व्यक्ति को यहां भर्ती कराया गया था और उसने दम तोड़ दिया है. हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं. दोपहर में दो और लोगों को यहां भर्ती कराया गया था. वे भी घायल हुए हैं, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं कर पाए हैं.  

Advertisement

शकरपुर इलाके में हुआ था डबल मर्डर

इससे पहले पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया था. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और साले की हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. हालांकि कुछ देर बाद उसने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. आरोपी श्रेयांस आईटी कंपनी में काम करता था.  

दिल्ली में डबल मर्डर... पत्नी और साले की हत्या के बाद शख्स ने किया सरेंडर

पुलिस के मुताबिक, 17 अप्रैल की सुबह 10.15 बजे उन्हें शकरपुर से झगड़े की कॉल मिली थी, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान की दूसरी मंजिल पर उसे दो शव मिले और वहां खून फैला हुआ था. शवों की पहचान  श्रेयांस की पत्नी कमलेश और दूसरा कमलेश के भाई के रूप में की गई. 

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रेयांश पहले एक आईटी कंपनी में काम करता था. फिलहाल बेरोजगार था. पुलिस को आशंका है कि झगड़े के बाद श्रेयांश ने पत्नी जिसकी उम्र 29 साल थी और 18 साल के साल की चाकू मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »